जिले में इतने मतदाता चुनेंगे अपना प्रतिनिधि।


नैनीताल। संवाददाता: जाहिद हबीबी। उप नैनीताल जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि जनपद में 402 मतदान केंद्रों हेतु किट में सामग्री सूची वार संकलित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 402 मतदान केन्द्रों के अलावा अतिरिक्त 98 किट सामग्री के बनाये गये हैं। मतदान के लिए शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। किटों की कमी ना हो इसलिए अतिरिक्त किट सामग्री के बनाये गये हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नागर निकाय में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में महिला वोटर 118931 एवं पुरूष वोटर 123540 तथा अन्य 16 हैं। इसी प्रकार नगर पालिका नैनीताल में महिला वोटर 12514, पुरूष 13114 तथा अन्य 1 है। नगर पालिका रामनगर में महिला 21897, पुरूष 23250
तथा अन्य 16, नगर पालिका भवाली में महिला 2965, पुरूष 3022 तथा अन्य 1 है, नगर पालिका भीमताल में महिला वोटर 4871, महिला 5242 तथा अन्य शून्य, नगर पालिका कालाढूगी में महिला 4298, पुरूष 4470 तथा अन्य 02 तथा नगर पंचायत लालकुआं में महिला वोटर 2608, पुरूष वोटर 3066 तथा अन्य शून्य हैं।
नोडल अधिकारी प्रोटोकॉल प्रेक्षक ऋचा सिंह ने बताया कि नागर निकायों के चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न किये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षकों की तैनाती कर दी है। उन्होंने बताया रोहित श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त आडिट, राज्य कर रूद्रपुर को नगर पालिका रामनगर, नैनीताल, भवाली, भीमताल एवं नगर पालिका कालाढूंगी का व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है तथा नरेन्द्र सिंह वित नियंत्रक उत्तराखण्ड पुलिस
मुख्यालय देहरादून को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं नगर पंचायत लालकुआं का व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

Oplus_131072

Loading


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!