कालाढूंगी में सड़क हादसा:दो की हुई मौत
कालाढूंगी। संवाददाता: जाहिद हबीबी। कालाढूंगी में एक ट्रक की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई, घटना मंगलवार रात की है। कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले मार्ग के पास एक ट्रक संख्या यूके 06 सीए 8481 की चपेट में मोटर साईकिल संख्या यूके 18 जी 4749 आ गई, जिसपर सवार दो युवक 32 वर्षीय इन्दर सिंह पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बैरिया दौलत थाना केलाखेड़ा ऊधम सिंह नगर एवं 40 वर्षीय ललित सिंह पुत्र बलवीर सिह निवासी ग्राम ढेला थाना रामनग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णा गिरी मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे घायलो को तुरन्त 108 वाहन की मदद से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनो घायल युवको को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया दोनो मृतको के परिजनो से सम्पर्क कर सूचना दी गयी है तथा दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
![]()
