हल्द्वानी। संवाददाता: जाहिद हबीबी। आगामी नेशनल गेम्स को सकुशल संपन्न कराए जाने के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण।सु रक्षा की दृष्टि से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर एवं अन्य संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। खेल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के रहने रुकने वाले स्थान पर भी सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। आईजी कुमाऊं रेंज डॉ, योगेंद्र रावत द्वारा आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के स्थलों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और खेल मैदान में (जहां-जहां भी इवेंट होने हैं) उन स्थानों पर भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी ऊधम सिंह नगर को निर्देशित किया गया।

राष्ट्रीय खेलों को सकुशल संपन्न करने के लिए नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर को नियुक्त किया गया है। उक्त पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए काफी संख्या में अपर पुलिस अधीक्षक,पुलिस उपाधीक्षक पुलिस, निरीक्षक, अपनिरीक्षक, आरक्षी के अतिरिक्त महिला पुलिस बल की भी पर्याप्त संख्या में ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी। उनके द्वारा अतिशीघ्र व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने एवं मानकों के अनुरूप कार्यवाही किए जाने हेतु सर्व संबंधित को निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रखे जाने एवं वीवीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा 46वीं बटालियन पीएसी रुद्रपुर में होने वाले राष्ट्रीय खेल के स्थलों का भी जायजा लिया गया।इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के अतिरिक्त कमांडेंट 46 वीं वाहिनी पीएसी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज, थाना प्रभारी पंतनगर एवं पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी गण मौजूद रहे।

Loading


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!