कालाढूंगी निवासी शौर्य चक्र विजेता नहीं रहे।
कालाढूंगी। संवाददाता: जाहिद हबीबी। देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शौर्य चक्र विजेता उर्बा दत्त पांडे शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। कालाढूंगी के वार्ड नंबर दो निवासी 90 वर्षीय उर्बा दत्त पांडे ने शुक्रवार को यहां अंतिम सांस ली। असम राइफल में इसी दौरान एक ऑपरेशन में सराहनीय कार्य करने के उपरांत उन्हें भारत सरकार द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। ऐसी महान शख्सियत अब हमारे बीच नहीं रही, जिसका सभी को बड़ा दुख है। उनके परिवार से उनके पुत्र हरीश पांडे भी देश की सेवा कर वापस आ गए हैं। स्व अर्बा दत्त पांडे का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट रानीबाग में किया गया। उनके निधन पर पूर्व सैनिक लीग और पूर्व सैनिक उत्थान संगठन के सभी पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष चंद्र शेखर कांडपाल, पूर्व सैनिक उत्थान संगठन के अध्यक्ष कैप्टन लक्ष्मण सिंह देऊपा, ललित मोहन कांडपाल, हयात सिंह बिष्ट, मोहन खोलिया, गोधन सैनी, किशन सिंह बिष्ट, रवि दीगारी, खीम सिंह दसोनी आदि पूर्व सैनिकों ने दुख जताया। इधर पुष्कर कत्यूरा, दीप चंद्र सती, अली हुसैन, कविता वालिया, गिरीश भट्ट, राजेंद्र सिंह नेगी आदि ने शोक जताया।
![]()
