कालाढूंगी। संवाददाता: जाहिद हबीबी। Oplus_16908288प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कालाढूंगी के अध्यक्ष राजेश कुमार गोयल तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवत सिंह बिष्ट एवं जिला उपाध्यक्ष जनक राज उप्पल के नेतृत्व में व्यापारीयों द्वारा मुख्य बाजार में नीम करौली बाबा के पावन स्थापना दिवस के अवसर पर बस स्टेशन कालाढूंगी में सबील लगाकर ठंडे और मीठे शरबत का वितरण किया। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पंकज सती, बोबी पांडे , नन्दन सिंह नेगी, वकील अहमद, दीप चंद्र, भुवन जोशी, पूरन जोशी,आनंद जोशी, गजानंद मारवाड़ी, हरीश अग्रवाल, करन नेगी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।