सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म¡
कालाढूंगी। संवाददाता: जाहिद हबीबी। यहां एक सौतेले पिता की घिनौनी हरकत ने बाप बेटी के पवित्र रिश्तों को तार तार कर डाला। एक सौतेले पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। लड़की की मां ने कालाढूंगी थाना क्षेत्र की बैलपड़ाव चौकी में तहरीर दी है। मामला थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके का है, जिस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया तहरीर के बाद पुलिस तफ्तीश में जुटी, आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को पॉक्सो की धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
![]()
