अपनी मांगों को लेकर वन निगम कर्मी मुखर।
कालाढूंगी। संवाददाता: जाहिद हबीबी। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ पश्चिमी क्षेत्र रामनगर इकाई कालाढूंगी की एक आम सभा कालाढूंगी विक्रय डिपो में क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा का संचालन क्षेत्रीय मंत्री चंद्र बल्लभ छिमवाल द्वार किया गया। अपनी मांगों को लेकर वन विकास निगम के कर्मियों ने आम सभा के माध्यम से रोष व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सात सूत्रीय मांगे आम सभा के माध्यम से उठाई। जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर लंबित समस्याओं का निराकरण, वन विकास निगम द्वार लेगनिंग, विक्रेय प्रभागों में प्लांट यूनिट गठन हेतु निर्धरित मानकों को लागू किया जाना, स्केलर संवर्ग का मूल ग्रेड वेतन 2 हजार किया जाना, शासनादेश एवं प्रबंध उपनिदेशक के आदेश के क्रम में कार्मिकों के देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाने, प्रभागीय प्रबंधकों का कार्मिकों के प्रति तानाशाह व्यवहार को बंद किए जाने, लंबे समय से दैनिक वेतन पर कार्यरत कार्मिकों को नियमित करने जैसी मांगे बैठक के मध्यम से राखी गई। कार्मिकों का कहना था कि इन मांगों को जल्द ही पूरा न किया गया, तो सभी लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरन प्रभागीय अध्यक्ष धीरज सिंह अधिकारी, नवीन पांडे, सुरेश चंद्र पनेरू, मोहन सिंह चौरसिया, मनोज बेलवाल, लोकेश चंद्र, चंद्रभान सिंह रावत, पूरन चंद जोशी, शिवराज सिंह खाती, हिम्मत सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]()
