एससी महिला के हाथ में होगी कालाढूंगी की कमान।
’कालाढूंगी। संवाददाता: जाहिद हबीबी। नगर निकाय की आरक्षण सूची जारी होते ही कालाढूंगी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, यहां पहली बार किसी अनुसूचित जाति महिला के हाथ में कालाढूंगी नगर निकाय की कमान होगी। शहरी विकास विभाग उत्तराखंड से जारी सूची में कालाढूंगी नगर पालिका सीट को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। सन 1988 में गठित नगर पंचायत में आजतक अध्यक्ष की सीट सामान्य रही है, इस बार कालाढूंगी नगर पंचायत का विस्तार कर नगर पालिका बना दिया गया है, यहां नगर पालिका के रूप में पहली बार चुनाव होंगे।
![]()
